Document Abstract
भारत में कृषि, कृषि शिक्षा एवं इनसे संबंधित सूचना स्रोतों का प्राचीन काल से ही गौरवशाली इतिहास रहा है। इस शोध लेख में कृषि, कृषि शिक्षा एवं सूचना स्रोतों का ऐतिहासिक अध्ययन को चार कालों - प्राचीन भारत, मुगलकालीन भारत, ब्रिटिश कालीन भारत, स्वतंत्र के बाद एवं वर्तमान भारत में किया गया है। मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्यों में कृषि, कृषि शिक्षा एवं इनसे संबंधित सूचना स्रोतों में विकास पर विशेष प्रकाश डाला गया है। इस शोध लेख में वानिकी शिक्षा को सम्मिलित किया गया है।